सरकारी कर्मचारियों की किस्मत खुली: सैलरी के साथ EPF खाते में आएगी मोटी रकम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सरकारी कर्मचारियों की किस्मत खुली: सैलरी के साथ EPF खाते में आएगी मोटी रकम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इस दौर के बीच मोदी सरकार केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून महीने तक महंगाई भत्ते पर रोक हटा दी जाएगी। इसके बाद बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकेगा। सैलरी में इजाफा होगा। रुकी हुई तीन किस्तों का भी भुगतान होना है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: राशन डिपो में पहले से ही आटे का गोला बनाकर हो रही सप्लाई, बोरे के ऊपर रेंग रहे थे कीड़े

इस भुगतान के साथ ही कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड कंट्रीब्यूशन भी बढ़ जाएगा। मतलब सैलरी बढऩे के साथ-साथ खाते में ज्यादा पैसा जमा होगा। इसका फायदा उन्हें रिटायरमेंट के वक्त मिलेगा। दरअसल पहली जुलाई से महंगाई भत्ता बहाल होने वाला है। पिछले साल से रुकी हुई किस्त मिलनी शुरू हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिता के साथ पशु चराने निकला बेटा; अचानक से हुई उल्टी के बाद गिरा, चली गई जान

केंद्रीय कर्मचारियों की तीन किस्त की सैलरी तो आएगी ही, साथ ही उनके प्रोविडेंट फंड में भी अच्छा खासा इजाफा होगा। महंगाई भत्ते में होने वाला इजाफे से दूसरे कंपोनेंट्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसमें प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी शामिल है। कर्मचारियों की सैलरी से कटने वाले प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक+महंगाई भत्ते से होती है। कर्मचारियों के अलावा पेंशनरों के डियरनेस रिलीफ में भी बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ