CM जयराम और प्रशासन को गाली देकर एक बार गिरफ्तार हुआ था, फिर दोहराई गलती; अब जेल भेजा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम और प्रशासन को गाली देकर एक बार गिरफ्तार हुआ था, फिर दोहराई गलती; अब जेल भेजा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ वीडियो जारी कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी सुरेंद्र राणा को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कंडा जेल भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेटः सरकार ने बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, लिए और भी फैसले; जाने सबकुछ

हमीरपुर की टौणी देवी तहसील के रहने वाले सुरेंद्र राणा ने चार दिन पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक वीडियो जारी कर सीएम जयराम ठाकुर और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। बद्दी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया था।

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: हिमाचल में 100 के करीब पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरा ब्यौरा

उक्त व्यक्ति ने रविवार को दोबारा नया वीडियो नालागढ़ बाजार में जारी किया। इसमें वही अभद्र टिप्पणियां दोबारा दोहराई गईं। वीडियो में कोरोना कर्फ्यू के दौरान आरोपी नालागढ़ बाजार में भीड़ को दिखा रहा था। पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन और सीएम के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग करने पर उसे दोबारा गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार को कोरोना ने दी सद्बुद्धी: कम किए खर्चे तो नहीं लेना पड़ा कर्ज

आरोपी को सोमवार को नालागढ़ की अदालत ने न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए कंडा जेल भेज दिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ