हिमाचल: मरीजों के रिश्तेदार बने डॉक्टर, खुद ही घटा-बढ़ा रहे ऑक्सीजन का लेवल; कोविड वार्ड में रह भी रहे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मरीजों के रिश्तेदार बने डॉक्टर, खुद ही घटा-बढ़ा रहे ऑक्सीजन का लेवल; कोविड वार्ड में रह भी रहे

मंडी: अस्पतालों में मरीज के ऑक्सीजन सिलिंडर का लेवल घटाने-बढ़ाने का काम परिजन ही कर रहे हैं। मामला मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडीकल कालेज एवं कोविड अस्पताल का है। जहां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कोविड वार्ड से निकल कर परिजन घूम रहे बाजार:

बता दें कि सरकार ने संक्रमितों के परिजनों की आलोचनाओं के बाद हर कोविड संक्रमित के साथ एटेंडेंट साथ रखने की अनुमति दे दी है। लेकिन अब इससे कोविड वार्ड में मरीजों के एटेंडेंट बिना पीपीई किट के घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ रही है। कोविड अस्पताल नेरचौक में अटेंडेंट पहले बाजार घूम रहे हैं और फिर वार्ड में मरीज को देखने पहुंच रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूरा गांव जिसे कहता था दादी-दादी, मरी तो कोई नहीं हुआ कंधा देने को राजी

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर व नर्सों के वार्ड से बाहर निकलते ही कई अटेंडेंट खुद ही ऑक्सीजन का लेवल बढ़ा और घटा रहे हैं। इससे मरीजों को तय मानकों के तहत जो ऑक्सीजन देने की प्रक्रिया है उस पर भी असर पड़ रहा है। इससे कई बार ऑक्सीजन वेस्ट जाने के कारण सिलेंडर की खपत भी बढ़ रही है। 

अधीक्षक ने की लोगों से अपील:

लाल बहादुर शास्त्री मेडीकल कालेज एवं कोविड अस्पताल नेरचौक के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि कोविड वार्ड में मरीजों के अटेंडेंट द्वारा ऑक्सीजन बढ़ाने और घटाने की शिकायतें आ रही हैं। इस कारण मरीजों के ईलाज में समस्या पैदा होने के साथ उपकरण भी खराब हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टीचर पति ने पत्नी पर किया था अटैक, आज IGMC में टूटी सांसें

डॉ. चौहान ने लोगों से अपील की है कि कोविड वार्ड में तैनात मेडिकल टीम सक्षम है और सिर्फ ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही मरीज के पास अटेंडेंट आए तो बेहतर होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ