जरूरी अपडेट: इस महीने पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जरूरी अपडेट: इस महीने पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

शिमला। मई का महिना शुरू हो चुका है ऐसे में हम सभी के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि इस महीने कितने दिनों बनेक बंद रहेंगे। वैसे तो कोरोना के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्ताह के अलग-अलग दिनों पर लॉकडाउन रहता है। लेकिन जरूरी सेवाओं के अंतर्गत आने के कारण बैंक खुले रहते हैं। मई में अगर ईद को छोड़ दिया जाए तो कोई बड़ा त्योहार नहीं है। जिसके कारण मई महीने में सिर्फ 12 दिन ही बैंक बंद रहेंगे। 

यहां देखें, बैंक हॉलिडे (Bank Holidays) की पूरी लिस्ट

1 मई: महाराष्ट्र दिवस / मई दिवस (मजदूर दिवस) इस दिन कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। जैसे कि कोलकाता, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, चेन्नई, तिरुवंतपुरम, हैदराबाद, गुवाहटी, इंफाल, बेंगलुरु और बेलापुर।

2 मई: रविवार (हर जगह)

7 मई: जुमत-उल-विदा (जम्मू, श्रीनगर)

8 मई: दूसरा शनिवार (हर जगह)

9 मई: रविवार (हर जगह)

13 मई: रमजान ईद (ईद-उल-फितर)। इस दिन बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

14 मई: भगवान श्री परशुराम जयंती / रमजान ईद (ईद-उल-फितर) / बसवा जयंती / अक्षय तृतीया। इस दिन बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई: रविवार (हर जगह)

22 मई: चौथा शनिवार (हर जगह)

23 मई: रविवार (हर जगह)

26 मई: बुद्ध पूर्णिमा। इस दिन अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

30 मई: रविवार (हर जगह)।

सभी राज्यों के लिए अलग-अलग नियम

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2021 के लिए बैंक की छुट्टियों की एक लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट: rbi.org.in पर अपलोड की हुई है। उस लिस्ट के अनुसार, मई 2021 के महीने में बारह छुट्टियां हैं, जिसमें महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ