हिमाचल: मानसिक रोगी को भाई ने छोड़ा, पत्नी ने की बेवफाई; अदालत से मिला सहारा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मानसिक रोगी को भाई ने छोड़ा, पत्नी ने की बेवफाई; अदालत से मिला सहारा

कांगड़ा: मानसिक रोगी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसकी पत्नी और भाई ने रखने से इंकार कर दिया। मामला कांगड़ा जिले के उपमंडल ज्वालाजी के बस्ती कोहाला का है। 

पत्नी ने स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर छुड़ाया पल्ला:

मिली जानकारी के अनुसार अजय शर्मा (46 वर्ष) मानसिक रूप से अस्वस्थ था और सोलन में रहता था। बीते 9 मई को पत्नी और साला के साथ अजय शरमा अपने गाँव कोहाला आया। जिसके अगले दिन पत्नी ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी कि उसका पति कोरोना पॉजिटिव है और मानसिक रोगी होने की वजह से परिवार के सदस्यों के साथ लड़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिस मां ने पाला, जन्म दिया; बेटों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, SDM ने निभाया फर्ज

स्वास्थ्य विभाग ने अजय को कोविड सेंटर डाढ़ भेज दिया और पत्नी भी 10 मई को सोलन चली गई। बड़ा सवाल यह भी है कि कोविड पॉजिटिव के संपर्क में रहने के बाद आखिर पत्नी आइसोलेसन में रहने के बजाय यात्रा कर सोलन कैसे चली गई?

निगेटिव आने के बाद अदालत ने भेजा मानसिक अस्पताल:

अगले ही दिन कोई एंबुलेंस अजय को गाँव वापस छोड़ गई जिसके बाद अजय गाँव के लोगों के घर में आने-जाने लगा। गाँव के लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ा तो 12 मई को स्थानीय लोगों व स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से इसे ज्वालामुखी अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जीजा का बर्थडे मना फंस गया साला, 15 घंटा जेल के बाद सभी करेंगे कोरोना मरीजों की सेवा

ज्वालामुखी अस्पताल में जब अजय शर्मा का कोरोना जांच किया गया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा तो उसकी पत्नी और भाई ने साथ रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले को अदालत में पेश किया। अदालत ने अजय को इलाज के लिए कोविड सेंटर टांडा भेज दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ठेकेदार का मोबाइल हुआ गुम तो मजदूरों को बना दिया मुर्गा, देखते रहे पुलिसकर्मी

16 मई को टांडा से पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। अब इसे मानसिक उपचार के लिए बालूगंज शिमला भेजा जाए। अदालत के आदेशानुसार मानसिक रोगी को उपचार के लिए ज्वालामुखी पुलिस ने कांस्टेबल सन्नी कुमार व पवन कुमार के साथ बालूगंज शिमला रवाना किया। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ