हिमाचल में बड़ा तबादला: 300 से अधिक डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट किए जाएंगे इधर-उधर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बड़ा तबादला: 300 से अधिक डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट किए जाएंगे इधर-उधर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे में एक बड़ा तबादला किए जाने के संबंध में बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पता चला है कि इस महामारी के दौर के बीच हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सरप्लस स्टाफ का तबादला किया जाएगा। 

बतौर रिपोर्ट्स, अस्पताल प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सरप्लस स्टाफ की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कल पहुंचेगा ताऊते, विभाग का अलर्ट जारी; भारी बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों में 300 से अधिक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी सरप्लस हैं। ये काफी समय से एक ही स्थान या फिर घरों के पास डटे हैं। 

ऐसे में अब इन्हें जरूरत के अनुसार बदला जाएगा। बता दें कि कोरोना के चलते सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 75 फीसदी स्टाफ को फील्ड में सेवाएं देने के लिए कहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू तो नाम का- खुलेआम लग रही नशेड़ियों की महफ़िल, यहां ग्रामीणों से उलझे हुड़दंगी

वहीं, अस्पतालों की ओपीडी और मरीजों के ऑपरेशन करने के लिए 25 फीसदी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अस्पतालों व कार्यालय में रहेगा। एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ सीनियर डॉक्टर भी फील्ड में जाकर कोरोना आइसोलेट मरीजों की घर पर जांच करेंगे। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हजारों की संख्या में कोरोना मरीज घरों में आइसोलेट हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मामा के घर रहने वाले 29 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा; हर कोई सन्न

कोरोना पर काबू पाने और व्यवस्था जांचने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री फील्ड में गए थे। इस दौरान स्टाफ की कमी के बारे में उन्हें अवगत कराया गया था। 

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि  सरप्लस स्टाफ को इधर-उधर किया जा रहा है। सरकार के पास इन कर्मचारियों की लिस्ट पहुंच गई है। कोरोना के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। विशेष परिस्थितियों में ही स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ