हिमाचल: 2,000 KM दूर से मजदूरी करने आया था; दो भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 2,000 KM दूर से मजदूरी करने आया था; दो भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

ऊना: बिहार के रहने वाले मजदूर की ऊना जिले में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाद होने पर डंडे से किया हमला:

बता दें कि यह घटना 20 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। बिहार के पूर्णिया जिले के दुबशी गांव निवासी बीरबल महतो जिला ऊना के देहलां गांव में  किराए के मकान में रहता था। देहलां गांव के ही दो सगे भाई अजय कुमार और विजय कुमार भी इसी मकान में किराए पर रह रहे थे।

यह भी पढ़ें: वीरभद्र का अपमान पड़ा बाली को भारी: राजा के समर्थकों ने रातों-रात दिखा दिया आइना

बीते गुरुवार की रात दोनों भाइयों से बीरबल महतो की किसी बात को लेकर लड़ाई हुई। जिसके बाद दोनों ने बीरबल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के कमरों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न चलने दी।

चंडीगढ़ में इलाज के दौरान तोड़ा दम:

घटना के बाद घायल बीरबल ने अपने भाई निर्मल महतो को फोन पर वारदात की पूरी जानकारी दी। कर्फ्यू के चलते उसका भाई तत्काल मौके पर उसके पास नहीं पहुंच पाया लेकिन दूसरे दिन सुबह जब अपने भाई के पास पहुंचा तो उसने उसे बेहोश अवस्था में पाया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ड्राइवर से छूटा पिकअप का कंट्रोल, सड़क पर पलटी- एक शख्स की मौके पर गई जान

स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसने अपने भाई को फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक होती हालत के कारण उसे फौरन पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी पीजीआई में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को दिल्ली में नहीं मिला ऑक्सीजन, तो मोहाली ले गया पिता- पर नहीं बचा सका जीवन

बीरबल की मौत के बाद उसके भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ