नालागढ़: कोरोना जांच करवाने आ रहे युवक देरी होने पर अपना आपा खो दे रहे हैं। मामला नालागढ़ अस्पताल का है। जहां कोरोना की जांच करवाने आए युवक ने वहां तैनात होमगार्ड जवान से मारपीट कर ली। मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
टेस्ट किट ख़त्म होने की वजह से था नाराज:
मिली जानकारी के अनुसार युवक जब कोरोना जांच के लिए अस्पताल पहुंचा तब तक जांच किट ख़त्म हो चुका था। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने युवक से कहा कि टेस्ट किट ख़त्म होने की वजह से आज जांच संभव नहीं है। आप कल आएं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पिता-पुत्र दोनों खत्म; अब कौन कमाएगा
होमगार्ड जवान राजिंदर सिंह के यह शब्द सुनते ही युवक गुस्से से आगबबूला हो उठा और उनसे बहस करते हुए कहने लगा कि मुझे किसी भी हाल में आज ही जांच करवानी है। होमगार्ड जवान द्वारा असमर्थता जताने के बाद युवक हाथापाई करने लगा।
ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी से दुर्वयवहार पड़ा महंगा:
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार कार ने बुजुर्ग समेत तीन को मारी टक्कर; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल
मामला बिगड़ जाने के बाद जवान ने घटना की सूचना सिटी चौकी नालागढ़ को दी। उक्त युवक के खिलाफ नालागढ़ में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks