हिमाचली बेटी की डबल सफलता: सेना और AIIMS में एक साथ सलेक्शन, कहां करेगी जॉइन!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचली बेटी की डबल सफलता: सेना और AIIMS में एक साथ सलेक्शन, कहां करेगी जॉइन!

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में प्रदेश की बेटियां अपना परचम लहरा रहीं हैं। ऐसी ही एक होनहार बेटी ने ना केवल अपने माता पिता, गांव व ज़िले का बल्कि पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। 

बता दें कि सिरमौर ज़िला के पच्छाद तहसील के सैंजघाट की नेहा कश्यप ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट और एम्स में नर्सिंग अफसर के पद पर नौकरी हासिल कर डबल सफलता अर्जित की है। 

पढ़ाई के बाद दो साल तक नौकरी भी की पर जारी रही तैयारी 

नेहा को दोनों जगह से जॉब के लिए कॉल लेटर आया है। फिलहाल वो असमंजस में है कि वे किस जगह ज्वाइनिंग दे। मिली जानकारी के अनुसार नेहा ने आठवीं तक की पढ़ाई मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार और जमा दो तक की पढ़ाई नाहन एवीएन से की हुई है। 

इसके बाद नेहा ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से की है। इसी बीच नेहा ने दो साल तक माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज में नौकरी भी की। वर्तमान में नेहा पीजीआई चंडीगढ़ से एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पत्नी-बेटे को खो चुके शख्स का मानसिक संतुलन बिगड़ा, जंगल की आग में फंसा फिर...

बता दें कि नेहा के पिता धर्म सिंह कश्यप जलशक्ति विभाग नाहन में जेई हैं, जबकि माता तुलसा कश्यप सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। वहीं, परिवार में नेहा की तीन और बहनें हैं। नेहा के पूरे परिवार में सब लोग नेहा की कामयाबी के लिए बेहद खुश हैं। 

वहीं, इस उपलब्धी पर नेहा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह फिलहाल असमंजस में हैं कि वह कौनसी नौकरी को हां कहें। उनका कहना है कि परिवार से बातचीत के बाद ही वह एक जगह ज्वाइनिंग देंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ