हिमाचल: सीमेंट मिक्सर प्लांट में फंसा महिला का हाथ, बाजू कटी- मदद को आगे आए SDM

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सीमेंट मिक्सर प्लांट में फंसा महिला का हाथ, बाजू कटी- मदद को आगे आए SDM


मंडी: सीमेंट मिक्सर प्लांट, जोगिंदर नगर से दुर्घटना की एक खबर सामें आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट मिक्सर प्लांट में एक प्लास्टिक की बोरी फंस गई थी। जिसे निकालने के दौरान महिला मजदूर का बाजू कट गया।

मूल रूप से नेपाल की है महिला:

महिला मजदूर कमला देवी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। दुर्घटना के बाद उसे तुरंत जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: चोट लगने पर आस्पताल आया बच्चा निकला पॉजिटिव, चली गई जान

बता दें कि मंगलवार दोपहर उक्त महिला साथियों के साथ बसाही धार के नजदीक निर्माणाधीन डंगे के निर्माण के लिए सीमेंट मिक्सर प्लांट में कार्य कर रही थी। प्लांट में अचानक प्लास्टिक की बोरी फंस गई जिसे निकालने के दौरान मजदूर महिला उसकी चपेट में आ गई। इससे उसका बाजू कट गया। दुर्घटना के बाद प्रशासन को जानकारी मिलते ही एसडीएम अमित मेहरा ने आनन-फानन में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद की।

यह भी पढ़ें: हिमाचली प्रधान का गज़ब संघर्ष: डॉक्टर के लिए धरने पर बैठा; प्रशासन के छूटे छक्के- घंटे भर में भेजा

घायल महिला के पति मान बहादुर ने बताया कि कोरोना संकट में आजीविका के लिए जोगिंद्रनगर में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता की भी गुहार लगाई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ