हिमाचल: ट्रक में ठूंस 53 गायों को जंगल में छोड़ आए 'इरफ़ान' और 'महबूब', 19 की गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ट्रक में ठूंस 53 गायों को जंगल में छोड़ आए 'इरफ़ान' और 'महबूब', 19 की गई जान

शिमला। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, जो बात-बात पर गोरक्षा और राष्ट्र सेवा की बातें करती है। अब ये सारी बातें करना या इस प्रकार के मुद्दे उठाना कोई गलत बात नहीं है लेकिन जब इन बातों के बाद की गई व्यवस्थाओं पर पैनी नजर से देखा जाता है, तो पूरे सिस्टम में इतने सुराख नजर आते हैं कि पूछिए ही मत। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की प्रथम महिला को भी हो गया कोरोना; आज अबतक 48 की गई जान

इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नेरवा से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने गो संरक्षण और गोसदन के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। बतौर रिपोर्ट्स, नेरवा में हड़ेऊ स्थित गोसदन में चारे की कमी के चलते जंगल में छोड़ने के लिए दो ट्रकों में ठूंस ठूंस कर भरे गए 53 मवेशियों में से 19 गोवंश की मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना ई-पास के आए थे दिल्ली से 3 युवक, लाखों की चरस और हजारों के कैश संग अरेस्ट

इस घटना के बाद गोसदन के सेवादार और दो ट्रक चालकों इरफान और महबूब को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मृत गोवंश को स्थानीय लोगों की मदद से दफना दिया गया है। पुलिस के अनुसार एक ट्रक में 34 मवेशी भरे गए थे। इस ट्रक में 14 गोवंश की मौत हुई जबकि 20 को बचा लिया गया। दूसरे ट्रक में 19 मवेशी भरे गए थे, जिनमें से पांच गोवंश की मौत हो गई जबकि 14 को बचा लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना ने ली पति की जान, सदमे में डूबी पत्नी ने दो दिन बाद तोड़ दिया दम

पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण दम घुटना मान रही है। बताया जा रहा है कि नेरवा के हड़ेऊ स्थित गोसदन से दो ट्रकों में 53 मवेशियों को जंगल में छोड़ने के लिए भेजा गया था। देइया में ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने ट्रकों को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक घबराकर ट्रकों को वापस नेरवा की तरफ भगा ले गए। हालांकि, बाद में इन्हें दबोच लिया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो भाइयों ने पी शराब- फिर बहस में डंडे चले, छाती और सिर पर प्रहार से एक स्वर्ग सिधार

मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करवाकर प्रशासन की निगरानी में एएसआई नेरवा ध्यान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित स्थान में दफना दिया है। गो सदन के एक सेवक ने बताया कि चारे की कमी के कारण इन पशुओं को जंगलों में छोड़ने के लिए भेजा गया था। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ