यह भी पढ़ें: हिमाचल: 32 वर्षीय शख्स ने निगल लिया जहर, टूटी जीवन की डोर
आवाजाही करने वालों से पूछताछ की जा रही है। लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही गंतव्य की ओर जाने दिया जा रहा है। कर्फ्यू में सोमवार को बाजार में जहां लोगों की चहल-पहल कम देखने को मिली। लेकिन निजी वाहनों में लोग घूमने निकले।
निजी वाहनों की संख्या काफी अधिक रही। निजी वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे। पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर जाम जैसे हालात नजर आए। पुलिस को नाके पर बिना किसी काम के घूमने निकले लोगों के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी पिकअप, चालक और सवारी ने मौके पर तोड़ा दम
रेस्तरां और ढाबे पर्यटन विभाग की एसओपी के तहत शाम छह बजे तक खुले रहेंगे और उचित दूरी के साथ खाना भी परोस सकेंगे। जिन जिलों में उपायुक्तों ने इनके खुलने पर पाबंदी लगाई है, वे होम डिलीवरी कर सकेंगे।
कोविड टीकाकरण, टेस्टिंग और अन्य इमरजेंसी में ही लोग निजी वाहनों का निर्धारित 50 फीसदी क्षमता के तहत इस्तेमाल कर सकेंगे। सरकारी और निजी क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी रहेंगे, जबकि भवन निर्माण से जुड़ी और हार्डवेयर की दुकानें बंद रहेंगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप






0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks