हिमाचल: इसी कोरोना में कोचिंग पढ़ के IAS-YAS सब बन जाओ, पुलिस आएगी तो फिर यही होगा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: इसी कोरोना में कोचिंग पढ़ के IAS-YAS सब बन जाओ, पुलिस आएगी तो फिर यही होगा



पालामपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच जहां प्रदेश सरकार ने जहां पूरे सूबे में 26 मई तक के लिए कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर रखा है। वहीं, सूबे के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पहले से ही 31 मई तक के लिए बंद कर रखा गया है। 

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज़: जयराम कैबिनेट का फैसला- बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू, दो दिन ये दुकानें भी खुलेंगी

इस सब के बीच सूबे के कुछ कोचिंग संस्थान थोड़े से पैसों के लिए छात्रों की जान जोखिम में डालकर इस महामारी के दौर में अपना धंधा सुचारू रूप से चला रहे हैं। वहीं, इस महामारी में ये छात्र भी पढ़ाई कर मिर्जापुर वाले मुन्ना भईया की बात मानकर IAS-YAS बनने चल दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल में ड्राइवर, चौकीदार, चपरासी के लिए नौकरी, 8वीं-10वीं पास को मौका

इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश का कोरोना हब बने हुए कांगड़ा जिले के पालमपुर से सामने आया है। जहां पर मनाही के बावजूद एक कोचिंग सेंटर को नियम तोड़ना महंगा पड़ा है। पुलिस ने कोचिंग सेंटर से संचालक को पांच हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। 


पुलिस को सूचना मिली थी कि पालमपुर में एक कोचिंग सेंटर कोरोना कर्फ्यू के बीच चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो कोचिंग सेंटर में 21 छात्र मौजूद पाए गए। हालांकि, उनके ठहरने का प्रबंध कोचिंग सेंटर में ही था।

यह भी पढ़ें: मां को कंधे पर उठाने वाले बेटे का खुलासा- टांडा अस्पताल ने भी भर्ती करने से किया था इंकार

पालमपुर में इस कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा सरकार के दिशा-निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी। जिस पर पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक पर नियमानुसार कार्रवाई की है व उसे 5,000 जुर्माना किया गया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि सरकार के बनाए हुए सभी नियमों का पालन करें। 

कोई व्यक्ति नियम ना तोड़ा नहीं तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सभी का सहयोग जरूरी था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ