यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपप्रधान ने 20 वर्षीय लड़की को भगाया! कोर्ट पहुंचा बेबस पिता; पुलिस ने नहीं की मदद
ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा होने पर आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। हालांकि, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन पता लगा सकेंगे कि आपकी आईडी पर फर्जी सिम चल रहे हैं या नहीं।
दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया पोर्टल
लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचाने के लिए दूरसंचार विभाग ने tafcop.dgtelecom.gov.in डोमेन से पोर्टल लॉन्च किया है। जहां आप चेक कर सकते हैं कि आपके नाम से और कौन मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही इसकी शिकायत वेबसाइट पर करने के साथ इसे पोर्टल की मदद से ब्लॉक भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक आईडी पर 9 सिम कार्ड ही जारी होते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: PWD कर्मी को हुआ था कोरोना, घर में फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला
इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टेप 1: सबसे पहले आपको दूरसंचार विभाग के पोर्टल tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: इसके बाद मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
स्टेप 4: इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा।
स्टेप 5: अब आपके सामने उन सभी मोबाइल नंबर की लिस्ट आ जाएगी, जो आपकी आईडी पर चल रहे हैं।
स्टेप 6: अगर आपके नाम से फर्जी सिम है। तो आप इन फर्जी नंबर्स की शिकायत भी कर सकते हैं।
स्टेप 7: जिसके बाद आपके द्वारा फर्जी नंबर की शिकायत की जांच करेगी।
स्टेप 8: अगर नंबर आपकी आईडी पर चलता पाया गया, तो इसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।
हालांकि जरूरी बात यह है कि दूरसंचार विभाग का tafcop.dgtelecom.gov.in यह पोर्टल अभी देश के कुछ चुनिंदा सर्किल के लिए रोलआउट किया है। जिसे जल्द ही देश के सभी सर्किल में रोलआउट किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks