हिमाचल: कोरोना से बिजली उपभोक्ताओं को एक साल की राहत; नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना से बिजली उपभोक्ताओं को एक साल की राहत; नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम!

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के सूबे की जनता को कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, महामारी के इस कहर के बीच सूबे के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने के असार हैं। दरअसल, माना यह जा रहा है कि कोरोना वायरस के इस कहर के बीच इस साल सूबे में बिजली दरों में इजाफा नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ओवरटेक के चक्कर में ऑटो ने बाइक को ठोंका, नहीं बचा एक युवक-एक पहुंचा अस्पताल

गौरतलब है कि पिछले साल सब्सिडी का युक्तिकरण होने से पहले ही बिजली महंगी हो गई है। अब सिक्योरिटी राशि को भी बढ़ाने का विचार जारी है। ऐसे में इस संकट के समय में बिजली दरों को भी बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने के आसार कम हैं। बीते दिनों हुई ऑनलाइन जनसुनवाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने दरें नहीं बढ़ाने की मांग रखी है। ऐसे में संभावित है कि 16 मई के बाद लोगों को विद्युत नियामक आयोग को राहत भरी खबर ही मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: ये हिमाचल है : ये 19 लाख का पुल है और ये हवा का झोंका भी नहीं सह पाया, ढह गया

बता दें कि कोरोना संकट में वर्ष 2020 में नियामक आयोग ने बिजली दरें नहीं बढ़ाईं थीं। सरकार ने मध्य वर्ष में बोर्ड को दी जाने वाली सब्सिडी की राशि को कैबिनेट बैठक में फैसला लेकर घटा दिया था। सरकार के इस फैसले से बिजली दरों के स्लैब पर सब्सिडी तय की गई है। बढ़ते स्लैब में जाने से सब्सिडी कम हो रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कोविड कर्फ्यू के बीच बड़ी अपडेट: 4 जिलों में लग सकता है टोटल लॉकडाउन!

इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में करीब पचास रूपए से 350 रूपए प्रतिमाह बढ़ोतरी हुई है। इस अलावा अब विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों की सिक्योरिटी राशि में बदलाव होने जा रहा है। पुराने कनेक्शन धारकों की एक साल बाद और नए की छह से नौ माह बाद इसको लेकर समीक्षा की जाएगी। 

उपभोक्ताओं के एवरेज बिल के आधार पर सिक्योरिटी राशि तय की जाएगी। सिक्योरिटी राशि और एवरेज बिजली बिल के बीच 500 रुपये से कम का अंतर होने तक सिक्योरिटी राशि नहीं बढ़ाई जाएगी। इससे अधिक अंतर मिलने पर राशि को बढ़ाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ