शिमला/धर्मशाला: हिमाचल में दसवीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को 1वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था। वहीं, अब प्रोमोट हुए छात्रों की 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है।
ऑनलाइन होगी 11वीं कक्षा में प्रवेश:
बता दें कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 1।16 लाख छात्रों को 10वीं से 11वीं में प्रोमोट किया गया था। प्रोमोट हुए छात्रों को 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही स्थिति सामान्य होने के बाद ऑफलाइन माध्यम से भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन लिए छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं भी लगेंगी।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: शिक्षकों के 3479 पदों पर भर्ती; हिमाचल के उम्मीदवारों को भी मौका, जानें डीटेल
उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ। अमरजीत शर्मा ने सभी उप निदेशक हायर एजुकेशन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल व हाई स्कूल के प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि प्रिंसिपल अपने स्कूलों के 10वीं के छात्रों के साथ-साथ पास के हाई स्कूलों के छात्रों का अगली कक्षा यानी 11वीं में बुधवार से दाखिले सुनिश्चित करेंगे। यह रोल ऑन व प्रोविजनल आधार पर होगा।
वहीं, जिला के शिक्षा उप निदेशक हायर एजुकेशन यह सुनिश्चित करेंगे कि 31 मई से पहले 10वीं कक्षा के सभी छात्रों का प्रवेश अगली कक्षा में हो जाए। इसकी रिपोर्ट जल्द ही निदेशालय को भेजने के लिए भी कहा है।
10वीं के रिजल्ट के लिए चल रही है बैठक:
दसवीं कक्षा के प्रमोट हुए छात्रों को किस आधार पर अंक दिए जाएं, इसके लिए शिक्षा बोर्ड लगातार विभिन्न शिक्षा संगठनों व विशेषज्ञों से सुझाव ले रहा है। इसी कड़ी में आज निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पॉजिटिविटी रेट की छलांग: कई जिलों में जीवनरक्षक दवाओं का संकट
आज होने वाली इस बैठक में स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी, सचिव अक्षय सूद सहित बोर्ड के विभिन्न अधिकारी निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त करेंगे। इन सुझावों को अंतिम रूप देने के लिए बोर्ड लगातार तैयारियां कर रहा है तथा आगामी दो तीन दिनों में बोर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों से बैठक भी करेगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks