यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां के साथ घर से बाहर निकला था 8 वर्षीय मासूम; तेज रफ्तार कर ने रौंद कर छीनी जिंदगी
आरोप है कि गूगल प्ले स्टोर में एक ऐसी एप थी, जिसमें विभिन्न तरह के रिचार्ज के लिए लोगों से 600 से डेढ़ लाख रूपए तक इन्वेस्ट करवाया जाता था। ऑनलाइन जितने भी रिचार्ज होते थे, घंटों के हिसाब से निवेशकों को पैसे आते थे। कोरोनाकाल में शुरू में अच्छी खासी इनकम आती देखकर सूबे के काफी लोगों ने इस पर दांव खेल दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में खाकी दागदार: महिला कांस्टेबल से 'गंदा व्यवहार' करता था अधिकारी, बुरा फंसे साहब
अब करोड़ों निवेश होने के बाद अब 12 मई 2021 को यह एप गूगल प्ले स्टोर से गायब हो चुकी है। इस एप का सारा ऑनलाइन डाटा भी डिलीट कर दिया गया है। ऐसे में अब हजारों लोगों का करोड़ों रूपए डूब चुके हैं। इस एप के फ्रॉड का शिकार बने शिकायतकर्ता पधर के मनोज कुमार का कहना है कि अभी हाल ही में गूगल प्ले में एक एप आई थी। इसमें 600 से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का रिचार्ज था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: दो मासूमों के सिर से छीन लिया ममता का आंचल, पिता पहले ही जा चुके हैं
वहीं, लोग इसमें पैसा इन्वेस्ट करते तो रिचार्ज होने पर एक घंटे के हिसाब से उन्हें लाभ आता था। गूगल प्ले में इसके यूजर 10 लाख से भी ज्यादा दिख रहे थे। इसमें हिमाचल के भी 10 हजार के बीच लोग थे। उन्होंने भी 9600 रूपए इन्वेस्ट किए थे। उनके दोस्त अंशुमन ने 50,000 का निवेश किया था। इनका दावा है कि यह घोटाला करोड़ों का है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेट दर्द के टेस्ट से पहले लगाया इंजेक्शन और चली गई जान, खुद गाड़ी चलाकर आया था अस्पताल
यह कंपनी खुद को बंगलूरू का बताती थी। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि शिकायतकर्ता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। डीएसपी ने कहा कि यदि और लोग भी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं तो वे सामने आएं ताकि ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks