शिमला: कोरोना कर्फ्यू को मद्देनजर रखते हुए अब राशन वितरण में भी नई व्यवस्था की गई है. राशन वितरण केंद्र पर बढ़ती भीड़ की वजह से सरकार ने यह नया निर्णय लिया है. खाद्य आपूर्ति के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि कोरोना को देखते हुए यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए ही की गई है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल
क्या है नई व्यवस्था:
- प्रदेश के राशन डिपो में अब केवल 50 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सस्ता राशन मिलेगा।
- राशन लेने के लिए लोगों को डिपो के पास उचित दूरी बनाए रखनी होगी।
- इसकी जिम्मेदारी डिपो होल्डर की होगी.
- रोज तीन घंटे डिपो खुलने की स्थिति में पहले लोगों से राशनकार्ड लिए जाएंगे।
- 50 कार्ड पूरे होने के बाद लोगों को बारी-बारी से राशन दिया जाएगा।
- बिना मास्क के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जाएगा।
- पॉस मशीन को बार-बार सैनिटाइज करने का जिम्मा डिपो होल्डर का रहेगा।
- सैनिटाइज पर आने वाले खर्च का बिल विभाग को भेजने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: गुरु के नाम पर कलंक निकला हिमाचली कोच; प्रदेश का मान बढ़ाने गई बेटी की लूटी आबरू
बता दें कि हिमाचल ही नहीं, बल्कि 26 राज्यों में लोगों को पॉस मशीनों के माध्यम से सस्ता राशन दिया जा रहा है। मशीन में अंगुली लगाने के बाद मशीन को सैनिटाइज किया जा रहा है। पिछली बार भी पॉस मशीनों को बंद किए जाने से राशन में गड़बड़ी सामने आई थी। इसको देखते हुए मशीन के माध्यम से ही राशन देने का फैसला लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks