हिमाचल में आज से खुल जाएगा बहुत कुछ: दफ्तर आएंगे 90 हजार कर्मचारी, ये रहेंगे नियम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आज से खुल जाएगा बहुत कुछ: दफ्तर आएंगे 90 हजार कर्मचारी, ये रहेंगे नियम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज यानी सोमवार से करीब 90 हजार कर्मचारी कार्यालय आना शुरू कर देंगे। इसके साथ ही फिर से सरकारी कामकाज पटरी पर लौट जाएगा। पौने तीन लाख कर्मचारियों को कोविड-19 से जुड़े नियमों की पालना करनी होगी। ये तीस फीसद क्षमता के साथ उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: विवाहिता ने निगल लिया जहर, उसकी मां-बहन ने ससुरालवालों पर लगाए संगीन आरोप

पहले दिन किन- किन कर्मचारियों को बुलाया जाएगा, इसके लिए विभागीय स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। ब्रांच के प्रभारी मोबाइल के जरिये कर्मचारियों से अभी से संपर्क करना आरंभ कर रहे हैं। सभी कार्यालय सैनिटाइज किए जाएंगे। एक कमरे में चार से ज्यादा कर्मचारी नहीं रह सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपस में टकराई टाटा सफारी और बाइक; एक की गई जान- एक पहुंचा अस्पताल

उन्हें आपस में उचित दूरी कायम करनी होगी, ताकि कोरोना संक्रमण न फैल पाएं। प्रदेश के कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों से अपने-अपने स्टेशनों की ओर लौटने लगे हैं। इसके लिए वे अपने ही वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक वाहन में  50 फीसद से ज्यादा कर्मियों की आक्यूपेंसी नहीं हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ