ताउते तूफान की चपेट में आए लाहड़ के युवक की मौत
उक्त युवक मर्चैंट नेवी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि जिस टग ग्लोरी जहाज पर वह तैनात था, वह जहाज ताउते तूफान की चपेट में आ गया। इस कारण जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्रम्मण के गांव लाहड़ से संबंधित युवक की मौत हो गई। का इकलौता बेटा अंकुश (28) पुत्र सुरिन्द्र महाराष्ट्र में मर्चैंट नेवी में सेवारत था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में समा गया तेज रफ़्तार ट्रक, पिता ने तोड़ा दम- बेटा पहुंचा अस्पताल
महाराष्ट्र प्रशासन ने इस बात की पुष्टि करते हुए युवक के परिजनों को सूचित करने के साथ ही शिनाख्त के लिए महाराष्ट्र बुलाया है, जिस पर मृतक अंकुश केपरिजन संबंधियों सहित वहां गए हैं। युवक की दादी यहां गांव में अन्य बेटों के पास रहती है और युवक की शादी का सपना संजोए हुए थी। युवक की मृत्यु का समाचार मिलते ही समस्त क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
झिकड़ के पवन कटोच के स्वजन मंगलौर रवाना
साइक्लोन ताउते की चपेट में आकर शिप में फंसे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की घरोह पंचायत के साथ झिकड़ के पवन कटोच का परिवार चिंतित है। पवन के चाचा अनूप कटोच, भाई गगन चंद कटोच व साडु तिलक राणा मंगलौर के लिए रवाना हुए। कांगड़ा हवाई अड्डे से आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। बुधवार सुबह वह 8:55 बजे पर वह दिल्ली से हवाइ मार्ग से मंगलौर पहुंचेंगे। कंपनी ने उनके जाने का प्रबंध किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की ये 45 वर्षीय महिला चल रही है लापता: आपका एक शेयर करेगा ढूंढने में मदद
हिमाचल सी-फेरर एसोसिएशन के महासचिव संजय पराशर व उनकी पत्नी सोनिका पराशर ने पवन कटोच के स्वजनों से मिलकर उन्हें पवन कटोच को रेस्क्यू करवाने के लिए पूरा सहयोग करने की बात कही। शिप से रेस्क्यू किए तीन लोगों ने बताया कि 15 मई को मंगलौर के उडिपी जिला की बंदरगाह के पास पहुंचने वाले थे। इस दौरान शिप के डाइवर नसीम को उल्टियां लगी तो उसे बाहर जाने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के वीर चक्र विजेता रिटा. कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से हारे, 1971 में पाक से भिड़े थे
इसी बीच उनकी शिप ताउते तूफान की चपेट में आकर पलट गई और एक बड़े पत्थर में फंस गई। शिव बंदरगाह से करीब 50 मीटर दूर थी। संजय पराशर ने कहा मामले की जांच मरकटाइन मरिन विभाग कर रहा है। ऐसे में पवन कटोच के चाचा अनूप कटोच, भाई गगन चंद कटोच व साडू तिलक राणा मंगलौर के लिए रवना हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks