यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और महिला चिट्टा तस्कर गिरफ्तार: कर्फ्यू में भी जारी है तस्करी का दौर
उन्होंने अपनी मांग को लेकर किसी प्रकार की नारेबाजी या प्रदर्शन नहीं की बल्कि मांग पूरी होने तक सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने का निर्णय लिया। पंचायत प्रधान विजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जडेरा में पहले से ही स्टाफ की कमी चल रही है लेकिन, सरकार स्टाफ की कमी को दूर करने की बजाय वहां तैनात चिकित्सक को भी प्रतिनियुक्ति पर कोविड केयर सेंटर में भेज रही है।
विधायक-एसडीएम् सभी को किया फोन पर किसी ने नहीं सुना
इसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जडेरा पर निर्भर हजारों की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति को लेकर उन्हें एक दिन पहले जानकारी मिली थी। इस प्रतिनियुक्ति को रोकने के लिए उन्होंने सदर विधायक पवन नैयर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एसडीएम को मोबाइल पर मैसेज किए लेकिन, किसी ने भी उन मैसेज को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
यह भी पढ़ें: अनिल-जयराम आमने सामने: बैठक कर रहे थे CM तभी पहुंचे BJP के 'नाराज' विधायक, फिर...
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों की कोविड केयर सेंटरों में प्रतिनियुक्ति पर ड्यूटी लगाना स्वाभाविक है। लेकिन, ऐसी पीएचसी से चिकित्सक को नहीं भेजना चाहिए, जहां पर पहले से ही एक ही चिकित्सक तैनात है।
उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी जडेरा में अन्य चिकित्सक की तैनाती या प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं की, तब तक वह सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। हालांकि, उनके धरने के करीब एक घंटे बाद ही उनकी मांग को मान लिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: क्रशर प्लांट के पट्टे में फंस गया कामगार, ऐसा रगड़ाया की चली गई जान
उन्होंने कहा कि उनकीपं चायत और आसपास के इलाकों में भी कई लोग होम आइसोलेट किए गए हैं जिन्हें कभी भी चिकित्सीय परामर्श की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य सेवा के लिए दर-बदर भटकना पड़ेगा।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रधान की मांग को पूरा कर दिया गया है। अन्य चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर पीएचसी जडेरा में नियुक्त किया गया है। कोविड संक्रमण थमने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks