हिमाचल: उपप्रधान ने 20 वर्षीय लड़की को भगाया! कोर्ट पहुंचा बेबस पिता; पुलिस ने नहीं की मदद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: उपप्रधान ने 20 वर्षीय लड़की को भगाया! कोर्ट पहुंचा बेबस पिता; पुलिस ने नहीं की मदद

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस थाना नूरपुर के तहत गंगथ चौकी में पड़ने वाले रिट के दुधर गांव की रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की पिछले 19 दिनों से गायब चल रही है। वहीं, लड़की के पिता ने उनकी बेटी को भगाने का आरोप पंचायत के उपप्रधान पर जड़ा है। अब कोर्ट ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: 8 महीने की गर्भवती को भी नहीं छोड़ा, छीन ली जिंदगी

बताया गया कि पीड़ित पिता ने पुलिस के पास दर्ज करवाई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उपप्रधान विशाल सिंह उर्फ तनु पंचायत रिट गांव ब डाकघर तहसील नूरपुर तथा मुकेश कुमार गांव डब्बर डाकघर अटाहरा तहसील इंदौरा ने उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया है। वहीं, 19 दिन से लापता लड़की की पुलिस द्वारा खोज में कार्रवाई न होते देख बेबस पिता ने कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। 

कोर्ट का सख्त आदेश- 18 मई तक लड़की खोजो वरना जवाब दो 

वहीं, अदालत ने मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए लड़की का सर्च वारंट इश्यू किया है। इसमें कोर्ट का ऑर्डर है कि लड़की को तलाश कर 18 मई तक पेश किया जाए। अगर पुलिस ऐसा नहीं कर पाती है तो भी कोर्ट में इसका जवाब दे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 8 लोगों ने कहासुनी के बाद दुकानदार को पीटा, नहीं सह पाया दर्द का ताव; गई जान

लड़की के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 20 वर्षीय लड़की लापता है और गांव के उपप्रधान तथा उसके दोस्त पर भगाने का आरोप लगाया। लड़की के पिता ने बताया कि 26 अप्रैल 2021 उसकी बेटी लापता है। 

लड़की को सभी जगह ढूंढने पर जब वह नहीं मिली तो 27 अप्रैल 2021 को स्थानीय पुलिस चौकी  में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की के पिता का कहना है उन्‍हें पता चला है कि अंति‍म बार दोनों आरोपितों के साथ देखी गई थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बढ़ी सख्ती: कर्फ्यू तोड़ने वाले अब सिर्फ FIR ही नहीं गिरफ्तारी भी झेलेंगे, निर्देश जारी

थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके फोन स्विच ऑफ हैं जो ट्रैकिंग पर लगाए हैं। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है, जैसे ही वह पकड़ में आते हैं, उनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ