हिमाचल: जीजा का बर्थडे मना फंस गया साला, 15 घंटा जेल के बाद सभी करेंगे कोरोना मरीजों की सेवा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: जीजा का बर्थडे मना फंस गया साला, 15 घंटा जेल के बाद सभी करेंगे कोरोना मरीजों की सेवा

कांगड़ा: रिसोर्ट में जीजा की जन्मदिन पार्टी मनाना साले को भारी पर गया। साले को 15 घंटा जेल में बिताना पड़ा और अब पार्टी में शामिल सभी लोगों की ड्यूटी कोविड अस्पताल धर्मशाला में सजा के तौर पर लगाई जाएगी।

पार्टी में शामिल थे कई डॉक्टर:

बता दें कि कांगड़ा जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव खनियारा में एक निजी रिसॉर्ट में पार्टी का वीडियो सोशल मीडया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो प्रशासन के हाथ लगी तो पुलिस एक्शन में आई और कार्रवाई करते हुए पार्टी के आयोजक रवि अरोड़ा के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: CM जयराम की PM मोदी से बैठक आज, इस जिले के DC विशेष रूप से रहेंगे मौजूद

आयोजक रवि अरोड़ा को 15 घंटे तक पुलिस ने हिरासत में रखा। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा के जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। पार्टी में जो लोग शामिल थे, उनमें से कई पेशे से डॉक्टर भी थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ठेकेदार का मोबाइल हुआ गुम तो मजदूरों को बना दिया मुर्गा, देखते रहे पुलिसकर्मी

रवि अरोड़ा के निशानदेही और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस बांकी लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। वहीं, एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों की ड्यूटी कोविड अस्पताल धर्मशाला में सजा के तौर पर लगाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ