हालांकि उनके स्वजन का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों के कारण वह दिल्ली गए हैं। दिल्ली दौरे के दौरान उनका पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 'अंकू' ने पड़ोस में कटाई नाक: 40 लाख की चरस के साथ पकडाया, बीएससी में पढ़ता है
उनके दिल्ली जाने को लेकर सोमवार को राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा रही। कोरोना राहत कमेटी ने प्रदेश में अब तक क्या कार्य किए हैं, कितने लोगों तक राशन पहुंचाया जा चुका है।
इसकी पूरी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे। होर्डिंग्स विवाद से भी हाईकमान को अवगत करवाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस ने जो होर्डिंग्स लगाए थे उनकी बाकायदा हाईकमान से अनुमति ली थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल हुआ कलंकित: पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर मारा छापा, महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार
पहले शिमला उसके बाद कांगड़ा जिला में होर्डिंग्स फाड़ने व शिमला में एक होर्डिंग पर स्याही पोतने पर पार्टी हाईकमान ने भी संज्ञान लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करें, ताकि अनुशासनहीनता करने वालों को कड़ा सबक मिल सके।
कोरोना राहत कमेटी का प्रभारी जीएस बाली को बनाया गया है। कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में राहत अभियान शुरू किया था।
पुराना होर्डिंग हटाया, नए में वीरभद्र की भी फोटो
इसी दौरान शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में लगे होर्डिंग को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया था, जिन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की फोटो नहीं होने पर ये नाराज थे।
इसके बाद कांगड़ा में भी होर्डिंग फाड़ा गया था। पार्टी हाईकमान की तल्खी के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विवाद खत्म करने की पहल की है। पार्टी ने विवाद बढ़ाने की बजाये डैमेज कंट्रोल की पहल की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सस्ती होगी शराब, पेट्रोल पंप और डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी होगी बिक्री
पार्टी ने शिमला के उपनगर संजौली में उस होर्डिंग को हटा दिया है, जिसमें पूर्व मंत्री जीएस बाली की फोटो पर स्याही पोती गई थी। पार्टी ने सोमवार देर शाम नया होर्डिंग लगा दिया है।
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की फोटो भी लगाई गई है। कुलदीप राठौर ने रविवार को इसके आदेश दिए थे। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भी नया होर्डिंग लगा दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks