PM मोदी ने किया CM जयराम को फोन, बोले- हरसंभव मदद मिलेगी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

PM मोदी ने किया CM जयराम को फोन, बोले- हरसंभव मदद मिलेगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में जारी महामारी के इस दौरान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उनके राज्यों में कोरोनोवायरस की स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक़ पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बातचीत की।

यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP नेता का ऑडियो वायरल: BMO को दी गाली, बोले- अस्‍पताल जला देंगे!

इस पीएम मोदी ने सीएम जयराम से बातचीत के दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने एक ट्वीट में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि राज्य सरकार कोविड मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए क्या कर रही है, सूबे के अस्पताल के बड़ों की स्थिति और टीकाकरण अभियान के बारे में भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। 

सीएम ने पीएम मोदी को बताया को पहाड़ी राज्य ने शुक्रवार को 4,177 कोविड-19 के नए मरीज मिले हैं, जिससे कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.22 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कुल 56 कोविड रोगियों की मृत्यु सूबे में रिपोर्ट की गई है। 

सीएम जयराम ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा कि इस कोरोना काल में हिमाचल की चिंता करने के लिए देवभूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ