यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवाओं को खा रहा नशा: 21 साल का लड़का 3 लाख की चरस के साथ पकड़ाया
इस शादी में सिर्फ 15 लोग ही शामिल हुए। लड़की की ओर से 5 लोग और लड़के की ओर से 10 लोग शादी में पहुंचे थे। लड़की के माता पिता और भाई की गैरमौजूदगी में यह शादी हुई। न माता, न पिता, न भाई इस शादी में थे। शादी के 2 दिन पहले परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। घर में नए मकान की प्रतिष्ठा हो रही थी और खाने पीने का सामान भी तैयार था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो मामले- ढांक से गिरा बुजुर्ग, तूड़ी लेने छत पर गया शख्स भी फिसला, दोनों नहीं बचे
कुछ मेहमान भी पहुंच चुके थे, लेकिन एक दिन पहले लड़की के पिता का करोना टेस्ट हुआ और वह पॉजिटिव पाए गए और पंचायत के प्रतिनिधि वहां पहुंच गए। उसके बाद भाई तथा माता का भी टेस्ट हुआ और बाकी परिवारों का भी, लेकिन घर के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले। ऐसे में शादी तथा घर के इस समारोह में सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया। कोई भी रिश्तेदार शादी में नहीं आया। जो खाना बनाया गया था, उसे फेंकना पड़ा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक शराबी की ताकत यहां जानें: दो घंटे कटी रह गई पूरे शहर की बिजली
इस कठिन समय में लड़की और उसकी बड़ी दो बहनें और जीजा आए। उन्होंने दूल्हे के घर के निकट पूरी रस्में अदा करके शादी समारोह को मुकम्मल किया। खास बात यह कि इसमें लड़के के उस परिवार ने भी लड़की वालों का पूरा साथ दिया और उन्होंने भी कहा कि डरने की कोई बात नहीं और उन्होंने भी कहा की शादी बिल्कुल सादे समारोह और सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार ही होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का युवक 'सेक्स' के लिए बना रहा था दबाव: फंदे से झूल गई चंडीगढ़ की युवती
यह तय हुआ कि न कोई बैंड बाजा, न ही बारात, केवल 15 सदस्य ही परिवार के आएंगे। मार्मिक पहलू यह भी है कि बेटी को शादी के लिए दूसरी जगह ले जाया जा रहा था तो माता।पिता व भाई दूर से मजबूरीवश देख रहे थे। सभी का रो रो कर बुरा हाल था । आखिर कोरोना महामारी के दौरान यह कैसी विडंबना है। इस बीमारी में एक दूसरे को व्यक्ति छू भी नहीं सकता।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks