हिमाचल में अनलॉक की तैयारी: खुलेंगे सरकारी दफ्तर, कर्फ्यू की ढील में बसें भी चलेंगी!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में अनलॉक की तैयारी: खुलेंगे सरकारी दफ्तर, कर्फ्यू की ढील में बसें भी चलेंगी!

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने 31 मई तक के लिए सूबे में कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। 

इस सब के बीच सूबे में सबकुछ बंद पड़ा हुआ है, जिसके बाद बीते कल सीएम जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को इस बात का दिलासा दिलाया कि एक जून से प्रदेश में सभी दुकानें खुलेंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में थोड़ी राहत: हफ़्तों बाद 50 से कम लोगों की गई जान, सिर्फ 1,365 नए केस आए सामने

जून महीने में चरणबद्ध तरीके से दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद देर रात खबर सामने आई है कि कोरोना के मामले घटे तो हिमाचल प्रदेश सरकार जून के पहले सप्ताह से सरकारी दफ्तर भी खोल सकती है। 

पूर्व की तरह 30 फीसदी या 50 फीसदी स्टाफ को कार्यालय बुलाया जा सकता है। फाइव डे वीक किया जा सकता है। सार्वजनिक परिवहन को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहर ने उगला शव: डूबे थे हिमाचल राजकीय अर्धराजकीय चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के कारण संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। ऐसे में सरकार अब धीरे-धीरे राहत देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में अब 23 हजार के करीब सक्रिय मरीज हैं। कुछ समय पहले यह आंकड़ा चालीस हजार के पार हो गया था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ