यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की किस्मत खुली: सैलरी के साथ EPF खाते में आएगी मोटी रकम
ताजा अपडेट जिले के कसौली से सामने आई है, जहां मृतक के परिजनों ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर मरीज के शव का अंतिम संस्कार कर पूरे गांव की जान जोखिम में डालने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान परिजनों ने न केवल कोविड नियमों की अवहेलना की बल्कि प्रशासन के आदेश पर परिजनों के घर पर पीपीई किट देने पहुंचे राजस्व कर्मी के साथ बदसलूकी भी की। वहीं, एसडीएम कसौली की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के परिजनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: खबर का असर: शेयर करने के लिए आपका आभार, पुलिस और जनता ने ढूंढ निकाली लापता महिला
बताया गया कि कसौली के रहने वाले एक व्यक्ति की 24 मई को उनके आवास पर मृत्यु हो गई। वह बीते 7 मई को कोरोना पॉजिटिव आने पर अपने घर में होम आइसोलेट हो गया था। इस बीच 12 मई को कोरोना मरीज के परिवार के सदस्यों का भी कोविड टेस्ट किया गया था, जिसमें मृतक के परिवार के 2 सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए तथा इन्हें भी होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस को चकमा देकर भागे तीन विदेश: फिर पकड़े गए और हुआ कुछ ऐसा...
उक्त कोरोना मरीज की मौत पर प्रशासन के निर्देश के तहत स्थानीय पटवारी रुप दत्त मृतक के बेटे बलजीत सिंह को पीपीई किट व डेड बॉडी बैग देने के लिए उनके घर गए तथा उन्हें पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत करने को कहा।
वहीं, ताजा अपडेट के अनुसार बलजीत सिंह ने पटवारी रुपदत के साथ बदतमीजी की,अपने पद की धौंस दिखाई और पीपीई किट व डेड बाडी बैग लेने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना में छिन गई थी 'कुलभूषण' की नौकरी, फंदे से लटका- छोड़ गया आखिरी ख़त
ऐसे में पटवारी उनके घर पर डैड बाड़ी बैग व पीपीई किट छोड़ आया। पटवारी ने बलजीत सिंह व उनके परिवार को सख्त हिदायत दी कि मृतक शरीर का दाह संस्कार 25 मई की सुबह आठ बजे प्रशासन की देख रेख में किया जाए। एसडीएम के आदेश पर थाना प्रभारी कसौली ने भी फोन कर बलजीत व उसके परिवार को पूर्ण कोविड प्रोटोकॉल के अन्तर्गत मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिता के साथ पशु चराने निकला बेटा; अचानक से हुई उल्टी के बाद गिरा, चली गई जान
शिकायत में कहा गया है कि बलजीत सिंह व उसके परिवार के अन्य सदस्य कोविड नियमों को दर किनार करते हुये मृतक के पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार के लिए 25 मई की सुबह 6:45 बजे कर दिया। जिसकी सूचना उन्होंने न ही ग्राम पंचायत व न ही प्रशासन को दी। कसौली के एसडीएम संजीव कुमार धीमान ने शिकायत पत्र में कहा है कि मृतक का अंतिम संस्कार कोविड नियमों तथा कोविड प्रोटोकॉल के विरुद्ध हुआ, जिसमें 15 से 20 लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: राशन डिपो में पहले से ही आटे का गोला बनाकर हो रही सप्लाई, बोरे के ऊपर रेंग रहे थे कीड़े
ऐसे में बलजीत सिंह व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा कोविड नियमों की उल्लंघना जानबूझकर की गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की सम्भावना बढ़ गई है तथा बलजीत सिंह व उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा सम्पूर्ण गांव की जान जोखिम में डालने का प्रयास किया गया। बहरहाल कसौली पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks