हिमाचल के किसानों का चालान काटेगी पंजाब पुलिस: फसल बेचने गए तो गाड़ी भी होगी सीज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के किसानों का चालान काटेगी पंजाब पुलिस: फसल बेचने गए तो गाड़ी भी होगी सीज

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश से अनाज बिक्री के लिए पंजाब की ओर जाने वाले तमाम किसानों की पंजाब पुलिस ने मुश्किलें बढ़ा दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री के नए फरमान का पालन करते हुए पंजाब पुलिस हिमाचल के ऐसे किसान जो गेंहू बिक्री के लिए पंजाब आएंगे उनका चालान कर उनके गाड़ियों को जब्त करेगी। इसी कड़ी में किसानों के पकड़े जाने के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं।

पकड़े गए किसान 

पंजाब मुख्यमंत्री के नए आदेश का पालन करते हुए हाजीपुर थानाक्षेत्र से इस मामले में बीते 24 घंटों में थाना प्रभारी लोमेश शर्मा द्वारा दो लोगों पर कारवाई का मामला सामने आया है। दरअसल हिमाचल के किसान अपनी भारी मात्रा में गेहूं लेकर पंजाब की अनाज मंडी हाजीपुर में बेचने को पहुंच रहे थे इसी क्रम में उन्हें पकड़ लिया गया और थाने में लाकर कर उन पर मामले दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नई पाबंदियां: एंट्री पॉइंट पर बैठी है पुलिस, पहचान पत्र दिखाकर मिल रहा दाखिला

प्रशासन द्वारा भविष्य में गेहूं की फसल को बेचने के लिए अन्य राज्यों से पंजाब में आने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मशीनरी को जब्‍त करने की बात भी कही गई है।

क्या है किसानों की प्रतिक्रिया

दरअसल किसानों के पास अन्य विकल्प न होने के कारण अभी भी फतेहपुर और इन्दौरा तहसील के कई किसान अभी भी पंजाब की मंडियों में अपना गेंहू बेचने के लिए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अब सफ़र के साथी नहीं बन सकेंगे HRTC कंडक्टर ज्वाला सिंह ठाकुर, ड्यूटी पर हुआ था कोरोना

किसानों का कहना है कि फसल लगाने और अपने कई अन्य कार्यों को करने के लिए उन्होंने पंजाब के आढ़तियो से एडवांस पैसे ब्याज पर लेते हैं और वो अपने आढ़ती के पास फसल को बेचकर उनके पैसे चुकाते हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम ने भी दिया कंगना को झटका: डिलीट कर दिया कोरोना वाला पोस्ट

ऐसे में पंजाब पुलिस द्वारा नाके लगाकर उनके धर पकड़ का मामला, चिंता का सबब बनते जा रहा है और उन्हें काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ