हमीरपुर: प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश की वजह से कई गांव के कुओं का पानी दूषित हो गया है और कीड़े लग गये हैं। ताजा मामला भोरंज उपमंडल के बजड़ोह ग्राम पंचायत का है जहां के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना नाम-पता जाने दे दी ढ़ाबे पर नौकरी; साल भर काम किया और अचानक मर गया
ग्रामीणों का कहना है कि सभी लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत CM हेल्पलाइन में भी की गई है। लेकिन समस्या का कोई समाधान तो दूर कोई ठोस भरोसा भी नहीं मिला। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नदारद हैं।
यह भी पढ़ें: गुरु के नाम पर कलंक निकला हिमाचली कोच; प्रदेश का मान बढ़ाने गई बेटी की लूटी आबरू
बता दें कि यह गांव दलित बस्ती है और भोरंज हलके के विधायक भी इसी समुदाय से आते हैं, ग्रामीणों ने उनसे भी गुहार लगाई है। लेकिन कोई संधान उनके तरफ से भी नहीं की गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks