दरअसल, प्रदेश के सात लाख गरीब परिवारों को राशन डिपुओं में 5 किलो प्रति व्यक्ति निः शुल्क राशन मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक़ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच राशन की सप्लाई डिपुओं में भेज दी गई है।
इन्हें मुफ्त राशन जून महीने तक मिलेगा
बतौर रिपोर्ट्स, इसी सप्ताह से लोग राशन डिपो से अपना कोटा ले सकेंगे। यह राशन डिपो में मिलने वाले अन्य राशन से अलग मिलेगा। गरीब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन दो महीने यानी जून महीने तक मिलेगा।
वर्तमान में प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें गरीब राशनकार्ड परिवारों की संख्या करीब सात लाख है। सदस्यों की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 29 लाख है।
यह भी पढ़ें: किसानों के काम की है ये योजना: 55 रुपए देकर हर महीने पाएं 3000 रूपए
मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों को 5 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बताया गया कि 5 किलो राशन में से 3 किलो आटा और 2 किलो चावल दिया जाएगा। बीते साल 2020 में लॉकडाउन के चलते यह योजना शुरू की गई थी। उस समय गरीब लोगों को अप्रैल, मई और जून में फ्री राशन दिया गया था।
इस बार 14 किलो आटा
इस राशन में काला चना भी शामिल था। हालांकि, इस बार इसमें दाल शामिल नहीं की गई है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक एनके गौतम द्वारा बताया कि गरीबों के लिए मुफ्त राशन का कोटा डिपो में भेज दिया है। गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन मिलेगा।
हिमाचल के साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने 14 किलो आटा मिलेगा। पहले उपभोक्ताओं को 11 किलो प्रति कार्ड पर आटा मिलता था। चावल पहले की तरह साढ़े 5 किलो मिलता रहेगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks