हिमाचल को जाने वाले पेट्रोलियम पदार्थों पर डाका, पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर हजारों लीटर डीजल चोरी!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल को जाने वाले पेट्रोलियम पदार्थों पर डाका, पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर हजारों लीटर डीजल चोरी!

शिमला/मथुरा। उत्तर प्रदेश की मथुरा जनपद में भारतीय तेल निगम के तेलशोधक कारखाने से जालंधर होकर हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में डीजल चुराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

यह भी पढ़ें: IGMC तक पहुंच गया ब्लैक फंगस! महिला में मिले लक्षण, अब इन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

मथुरा रिफाइनरी के पाइपलाइन डिवीजन के अधिकारियों की तहरीर पर छाता कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गयी है। तहरीर में तेल की मात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है, परंतु अनुमान लगाया गया है कि चोरों ने कई हजार लीटर तेल चुरा लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली युवक हुआ ताउते तूफान में लापता: मर्चेंट नेवी में करता है जॉब, घर पर पसरा मातम

थाना छाता के प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि पाइपलाइन डिवीजन के मुख्य प्रबंधक श्रीश चंद्र वर्मा के अनुसार सोमवार की रात 12 बजकर 50 मिनट पर डीजल की सप्लाई के दौरान तेल का प्रेशर डाउन पाए जाने पर शट डाउन लेकर पाइपलाइन की पेट्रोलिंग की गई तो छाता थाना क्षेत्र के गांव रनवारी की सीमा में जंगल में पाइपलाइन में एक स्थान पर वॉल्व लगा मिला। 

बकौल त्यागी, वॉल्व में पाइप लगाकर पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी की जा रही थी। वॉल्व को बंद कर पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ