यह भी पढ़ें: हिमाचल में सस्ती होगी शराब, पेट्रोल पंप और डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी होगी बिक्री
बतौर रिपोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 जुलाई 2021 से बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए नए सर्विस चार्ज लागू कर रहा है। इसी के साथ बैंक ने एटीएम से निकासी, चेकबुक, मनी ट्रांसफर और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज बढ़ाने का निर्णय भी लिया है।
चार बार से अधिक निकासी पर एडिशनल चार्ज -
बैंक के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 1 जुलाई से ग्राहक अगर महीने में 4 बार से अधिक पैसे निकलवाता है, तो बैंक उसपर एडिशनल चार्ज वसूल करेगा। इस ट्रांजैक्शन में बैंक के एटीएम भी शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप चार बार से अधिक एसबीआई ब्रांच या एटीएम से पैसे निकालते हैं तो उसपर आपको 15 रूपए और जीएसटी जोड़कर शुल्क देना होगा। यह चार्ज हर एक अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर लगेगा।
ATM में भी लगाई लिमिट-
वहीं, अगर BSBD ग्राहक SBI एटीएम और गैर SBI से अगर चार बार से अधिक पैसे निकालता हैं तो उसे सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। सर्विस चार्ज के नाम पर बैंक को 15 रूपए और जीएसटी चार्ज देना होगा।
चेक बुक पर भी लगा चार्ज-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाताधारकों से 10 चेकबुक पर कोई चार्ज नहीं लेता है। लेकिन 10 के बाद 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज किया जाता है। वहीं, 25 चेक वाली चेकबुक पर 75 रूपए चार्ज किए जाएंगे। जबकि इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रूपए और जीएसटी चार्ज जोड़कर देना होगा। सीनीयर सिटीजन को इससे बाहर रखा गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks