यहां स्थित चक्का मार्ग पर नाके के दौरान एक स्कूटी चालक ने पुलिस जवान को टक्कर मार दी। आरोपी चालक जवान को स्कूटी के साथ घसीटते हुए कई मीटर दूर ले गया। हादसे में जवान की वर्दी फट गई और उसके टांगों में चोट आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली सैनिक की संदिग्ध हालत में गई जान: घर से ड्यूटी के लिए निकला था पडोसी राज्य में मिला
वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद बद्दी के चक्का रोड़ पर दो पुलिस जवान तैनात थे।
इस दौरान एक स्कूटी चालक बिना मास्क पहने कर्फ्यू के दौरान आया। पुलिस ने उसे रोकने के लिए हाथ दिया। लेकिन चालक ने पुलिस जवान विनय को टक्कर मार दी। हादसे में विनय का हाथ स्कूटी में फंस गया। चालक स्कूटी से उसे घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचाल का दरिंदा ताऊ: 7 साल की भतीजी के साथ करना चाहा गंदा काम, हुआ अरेस्ट
चक्का गांव में ठेके के सामने स्कूटी छोड़ कर वह साथ लगती झुग्गियों में भाग गया। जब तक जवान खड़ा होता तब तक वह भाग गया था। सूचना मिलते ही डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ दारा 353 और कोविड कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks