शांता कुमार के सत्य वचन: कांगड़ा जिले की स्थिति चिंताजनक, लगना चाहिए लॉकडाउन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शांता कुमार के सत्य वचन: कांगड़ा जिले की स्थिति चिंताजनक, लगना चाहिए लॉकडाउन

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सबसे बुरे हालात कांगड़ा जिले के हो रखे हैं। जिले में रोजाना जहां 500 से करीब मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं, वहीं रिकॉर्ड लोगों की मौत भी यहीं पर हो रही है। अब इस स्थिति की गंभीरता को पास बैठकर देख सूबे के पूर्व सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता शांता कुमार ने प्रदेश सरकार को एक बार फिर जरूरी सलाह दी है। 

हिमाचल की राजनीति को भी कहीं कोरोना हो रहा है

खुद भी कोरोना दंश झेल चुके शांता कुमार ने कांगड़ा में लॉकडाउन की पैरवी करते हुए कहा है देश और प्रदेश अति भयंकर दौर से गुजर रहा है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य हिमाचल की राजनीति को भी कोरोना हो रहा है। कुछ विपक्षी नेता आलोचना और कठोर भाषा का प्रयोग कर रहे है। कुछ नेता मीठे शब्दों में सुझाव दे रहे हैं, उनका धन्यवाद।

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: तमाम बंदिशों के बीच CM जयराम ने बुलाई कैबिनेट, होंगे ये बड़े फैसले

एक नेता ने कहा सारे संकट के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिम्मेवार है। एक नेता ने कहा सरकार झूठ बोल रही है। एक नेता ने कहा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। इन शब्दों से प्रदेश का मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में मनोबल को बनाए रखना सबसे जरूरी है। जहां मनोबल टूट रहा है वहां कई नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं।

मोदी-जयराम और अनुराग सब कर रहे हैं 

उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर जयराम ठाकुर और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सब कुछ कर रहे है। क्या नहीं कर रहे परंतु एक बात सब याद रखें यह संकट मनुष्य इतिहास का सबसे बड़ा संकट है। आवश्यकता इस बात की है कि एकजुट होकर सब इस संकट का मुकाबला करने के लिए जुटें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की एक और मंत्री को कोरोना ने घेरा: परिवार सही संक्रमित हुईं सरवीण चौधरी

शांता कुमार ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदे में कांगड़ा की स्थिति लगातार खराब हो रही है। लग रहा है अब लॉकडाउन लगाना ही चाहिए। मुख्यमंत्री विचार कर ले और देर न करें। एक सुझाव है लॉकडाउन लगे तो रोज कमा कर खाने वालों की विशेष मदद अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिटायरमेंट पर कराया धाम का आयोजन, मौके पर पहुंचे प्रशासन ने सिखाया सबक

मुख्यमंत्री इसी काम के लिए जनता से दान की अपील करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये पहले दिये है यदि लॉकडाउन में इस काम के लिए आवश्कता हुई तो वह एक लाख रुपये ओर भेज देंगे। शांता कुमार ने देश व प्रदेश के उन लाखों योद्धाओं  को प्रणाम किया है जो जीवन को दाव पर लगा कर मोर्चे पर डांटे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ