हिमाचल: 8 लोगों ने कहासुनी के बाद दुकानदार को पीटा, नहीं सह पाया दर्द का ताव; गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 8 लोगों ने कहासुनी के बाद दुकानदार को पीटा, नहीं सह पाया दर्द का ताव; गई जान

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित मुख्य बाजार में मामूली कहासुनी के बाद आठ लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मछली को आटा डालने गए 3 बच्चे दलदल में फंसे, 2 बचे लेकिन एक डूब गया

जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में मनियारी की दुकान चलाने वाले वीरेंद्र पुरी के घर के आगे एक व्यक्ति ने कबाड़ फेंक रखा था। इस बात को लेकर इनमें कई बार कहासुनी हो चुकी थी और शुक्रवार रात भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो रही थी। 

कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई और कबाड़ का काम करने वाले पक्ष की ओर से किसी ने वीरेंद्र के सिर पर वार कर दिया। इस दौरान घायल वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टैक्सी से बरामद की गईं नशीली दवा की शीशियां; ड्राइवर हुआ अरेस्ट

परिजन उसे बीबीएमबी अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी का कहना है कि रात को बीबीएमबी अस्पताल से उन्हें जानकारी मिली थी कि किसी लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हुई है और शव अस्पताल में है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतक के भतीजे जीवन पुरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ