हिमाचल: रिटायर्ड कर्मचारी ने खुद को मारी गोली; रिटायरमेंट के बाद हो गया था शराबी!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: रिटायर्ड कर्मचारी ने खुद को मारी गोली; रिटायरमेंट के बाद हो गया था शराबी!

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत थाना कसौगा पंचायत से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत होने के बाद मृतक शराब का अधिक सेवन करने लग गया था। वारदात का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: राज्य में पड़ी खून की किल्लत; रक्तवीरों ने इकट्ठा किया IGMC ब्लड बैंक से भी अधिक खून

वहीं, पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मी ने खुद को सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान दभूरी टिक्कर तपेंद्र सिंह के रूप में की गई है। 

घटना गुरूवार शाम 4 बजे के आस-पास की बताई गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सुसाइड में इस्तेमाल की गई बंदूक को कब्जे में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें: कर्फ्यू के बीच एक्शन में जयराम सरकार: बदल डाले 5 HAS, 2 को अतिरिक्त प्रभार; देखें लिस्ट

इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अब पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि खुद पर गोली चलाने के दौरान भी उसने शराब पी रखी थी या नहीं। 

यह बताया जा रहा है कि लाइसेंस शुदा बंदूक मृतक की अपने ही नाम पर थी। फिलहाल सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक ने पेट पर खुद को गोली मारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ