हिमाचल: दो बच्चों की विधवा मां से शादी की बात कह बनाया संबंध, अब दर्ज हुआ केस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: दो बच्चों की विधवा मां से शादी की बात कह बनाया संबंध, अब दर्ज हुआ केस

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक विधवा महिला ने एक शख्स के ऊपर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के दो बेटे भी हैं, जिनके साथ वो सोलन में रह रहती है। जानकारी के अनुसार महिला कंडाघाट की रहने वाली है। महिला के पति का देहांत हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेशाब करने गए मजदूर का पांव छत से फिसला, 260 फीट गहरी खाई में गिरा

बताया गया कि पीड़ित महिला टिफिन का कार्य कर रही है। जिसके चलते महिला की मुलाकात आरोपी से हुई थी। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी ने इससे तीन वक्त तक खाने का टिफिन लगाया, जिसका यह 2000 रुपए प्रति माह लेती थी। 

इस बीच आरोपी और उक्त महिला का आपसी संबंध काफी गहरा हो गया और महिला ने अपनी जिंदगी के बारे में आरोपी को सब कुछ बता दिया। इसके बाद आरोपी ने इस बात का भरोसा दिलाया कि वह इससे शादी कर लेगा व इसके दोनों बच्चों को अपना नाम देगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना से अनाथ हुई 3 माह की मासूम को सहारा, हर महीने मिलेंगे 2500 रूपए

ऐसा कहकर आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, परंतु एक दिन बताया कि यह किसी अन्य महिला से विवाह कर रहा है। महिला ने आरोपी को काफी समझाने की कोशिश की, परंतु वह कुछ भी सुनने को तैयार न था। 

महिला ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अन्य स्त्री की जिंदगी बर्बाद न कर सके। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ