वहीं, दूसरी तरफ शिमला के उपनगर संजौली में लगाए गए एक होर्डिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता जीएस बाली की फोटो पर काली स्याही पोतने का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला, नाक में है संक्रमण- करना पड़ेगा अलग!
होर्डिंग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के साथ ही पार्टी के अन्य नेताओं वरिष्ठ नेताओं की फोटो भी लगी है लेकिन शरारती तत्वों ने केवल जीएस बाली की ही फोटो पर स्याही पोती है। संबंधित होर्डिंग के साथ 4 अन्य होर्डिंग भी लगे हैं और किसी के साथ भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार पर डंडे-हॉकी से हमला, 5 चोटिल
वहीं, अब कांगड़ा में लगे होर्डिंग वीरभद्र समर्थकों ने फाड़े हैं या किसी अन्य ने यह तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन जिस तरह से शिमला में वीरभद्र समर्थकों ने इस कार्य को अंजाम दिया, उससे साफ जाहिर है कि कांगड़ा में भी पूर्व सीएम के समर्थक पूरी तरह से सक्रिय हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस के एक गुट को दूसरे गुट की बढ़ती सक्रियता पसंद नहीं आ रही और ऐसे में कांग्रेस की पोस्टर फाड़ लड़ाई अब आगे और भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 15 जून के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं! हम तैयार हैं
बताया जा रहा है कांगड़ा बाइपास पर लगे इस हार्डिंग में भी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का फोटो ना होने के कारण उनके समर्थकों ने ऐसा किया है। इस होर्डिंग में भी एक तरफ पूर्व पीएम राजीव गांधी, जबकि दूसरी तरफ जीएस बाली की बड़ी फोटो लगी थी। इसके अलावा ऊपरी हिस्से में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की फोटो थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान
वहीं, पोस्टर फाड़ने पर पार्टी हाईकमान सख्त हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एन वेणूगोपाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले का अपडेट लिया। इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks