हिमाचल: राशन डिपो में पहले से ही आटे का गोला बनाकर हो रही सप्लाई, बोरे के ऊपर रेंग रहे थे कीड़े

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: राशन डिपो में पहले से ही आटे का गोला बनाकर हो रही सप्लाई, बोरे के ऊपर रेंग रहे थे कीड़े

बिलासपुर। आमतौर पर लोग आटा खरीदने के बाद उसे सान कर रोटी बनाने के लिए गोले बनाते हैं लेकिन हिमाचल के राशन डिपो की तो बात ही निराली है। यहां पर आटे के बोर में से ही बने बनाए गोले निकल रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है। 

जहां पर सस्ते राशन में मिलने वाले आटे की गुणवत्ता को लेकर उठने शुरू हो गए हैं। इस मामले का वीडियो जिले के चंगर क्षेत्र से सामने आया है। इस वीडियो को समाजसेवी कमल देव निवासी तरसुह ने जारी किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ मामले में तेज हुई जांच, मजिस्ट्रेट के सामने पीडिता का बयान दर्ज

कमल देव ने बताया कि उन्होंने तीन-चार लोगों के साथ मिलकर सस्ते राशन के डिपो से एक बोरी आटे की ली। हालांकि आटे की बोरी पूरी तरह से सील बंद थी लेकिन एक तरफ छेद था जब छेद से आटा निकाला तो उसमें आटे की जगह आटे के गोले बाहर निकले, ऐसा लग रहा था जैसे बोरी में सीमैंट भरा हो। यही नहीं, इस आटे के ऊपर काले रंग के कीड़े भी चल रहे हैं। यह सब देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस की सारी गुटबाजी के पीछे CM कैंडिडेट पद का लालच तो नहीं! यहां समझें समीकरण

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। अगर ऐसा आटा लोग खाएंगे तो निश्चिततौर बीमार होंगे पर उनकी जान पर भी बन सकती है। कमल देव का कहना है कि सरकार इस कोरोना काल में गरीबों को राहत देने के लिए सस्ता राशन दे रही है लेकिन सस्ते राशन के रूप में कंपनियां क्या परोस रही हैं इस पर शायद ही कोई नजर रख रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ऐसे थमेगा संक्रमण: सड़क किनारे फेंक दिए खाली सिरिंज, स्वास्थ्य विभाग ने उठाया

उन्होंने कहा कि विभाग के मंत्री और अन्य अधिकारियों को समय-समय पर जो कंपनियां सामान दे रही है उनकी चैकिंग भी करनी चाहिए ताकि लोगों को इस प्रकार का घटिया सामान न मिले और उनका स्वास्थ्य न बिगड़े। कमल देव ने इस प्रकार का घटिया आटा सप्लाई करने वाली कंपनी पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

वहीं, इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक  बृजेंद्र पठानिया ने कहा कि वह इसकी जांच कर रहे हैं तथा स्वयं संबंधित डिपो में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ