IGMC तक पहुंच गया ब्लैक फंगस! महिला में मिले लक्षण, अब इन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

IGMC तक पहुंच गया ब्लैक फंगस! महिला में मिले लक्षण, अब इन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

शिमला। हिमाचल प्रदेश समेंत पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। वहीं, देश के लोग अभी इस महामारी के भवंर से उबर भी नहीं पाए कि देश में एक और महामारी ने दस्तक दे दी, जिसे लोग ब्लैक फंगस के नाम से जान रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली युवक हुआ ताउते तूफान में लापता: मर्चेंट नेवी में करता है जॉब, घर पर पसरा मातम

राजधानी दिल्ली में जहां ब्लैक फंगस के अबतक 1000 से अधिक मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। वहीं, राजस्थान ने तो इसे महामारी तक का दर्ज दे दिया है। इस सब के बीच अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित सूबे के सबसे बड़े अस्पताल IGMC से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। 

आईजीएसमी के आई वार्ड के एचओडी डॉ राम लाल ने की पुष्टि 

ताजा अपडेट के अनुसार आईजीएमसी के कोविड वार्ड में दाखिल एक महिला में ब्लैक फंगस का संदिग्ध मामला देखा गया है। ऐहतियात के तौर पर लक्षण दिखने के बाद चिकित्सकों ने सैंपल भी ले लिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट शाम तक आएगी। आईजीएसमी के आई वार्ड के एचओडी डॉ राम लाल ने पुष्टि करते हुए बताया है कि कोविड वार्ड में दाखिल महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे हैं।

यहां जाने क्या है लक्षण और किन्हें रहना चाहिए सावधान 

ब्लैक फंगस कोरोना संक्रमितों की आंखों पर हमला करता है। शुरुआत में ब्लैक फंगस से संक्रमित व्यक्ति को जुकाम, नाक बंद होना, नाक से खून आना, दर्द, चेहरे पर सूजन व कालापन आना जैसे लक्षण आते हैं। संक्रमण फैलने पर मरीज बेहोश होने लगता है व अन्य मानसिक दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना मास्क वाले स्कूटी चालाक को रोका तो पुलिस पर चढ़ा दी गाड़ी, कई मीटर घसीटा-वर्दी फटी

इस रोग से आंखों, फेफड़ों व अंदरूनी अंगों पर प्रभाव पड़ता है और यह पहले से ही कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों पर आसानी से हमला करता है। जिन मरीजों को शुगर की बीमारी है या जो स्टेरॉयड दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, उन पर इसका खतरा अधिक है। कैंसर का इलाज करा रहे मरीज या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों को भी ब्लैक फंगस प्रभावित कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ूस जेठानी ने देवरानी को दिया ताना; रेशमा ने निगल ली सल्फास की गोली

कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीज जो ऑक्सीजन मास्क या वेंटिलेटर के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, ऐसे मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों को अधिक से अधिक समय तक मास्क का प्रयोग करना चाहिए तथा अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 7 दिन तक घर पर भी मास्क लगा कर रखें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ