हिमाचाल का दरिंदा ताऊ: 7 साल की भतीजी के साथ करना चाहा गंदा काम, हुआ अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचाल का दरिंदा ताऊ: 7 साल की भतीजी के साथ करना चाहा गंदा काम, हुआ अरेस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, दौर ऐसा आ गया है कि अब प्रदेश की बेटियां अपने घर में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। 

मामला राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल से सामने आया है, जहां एक ताऊ ने अपनी 7 साल की सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

नग्न अवस्था में थी बच्ची 

उसके विरुद्ध पोक्सो व दुष्कर्म से सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में इस बात का दावा किया गया है कि 19 मई की शाम वह खेतों में काम निपटाकर घर पहुंची तो वहां देखा कि उसका जेठ 7 साल की उसकी बिटिया के साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा है। 

बच्ची नग्न अवस्था में थी। महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ी भारी चूक: हेल्थ सप्लाइज में मिले खून से सने ग्लब्ज और इस्तेमाल किए कंडोम

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना को लेकर पीड़िता के रिश्तेदार 33 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 376, 511 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ