हिमाचल में ताउते का अलर्ट: छाए बादल; दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि, 23 तक खराब रहेगा मौसम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में ताउते का अलर्ट: छाए बादल; दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि, 23 तक खराब रहेगा मौसम

शिमला। अरब सागर से सटे तटीय इलाकों में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ताउते का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी बुधवार और वीरवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: डॉ बिंदल ने बना दिया कानून का बंडल, कर्फ्यू नियम को तोड़ दिखाई पावर

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि ताउते के कारण प्रदेश के मौसम में आ रहे बदलाव के कारण दो दिन मौसम खराब रहेगा। हालांकि 23 मई तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू तो नाम का- खुलेआम लग रही नशेड़ियों की महफ़िल, यहां ग्रामीणों से उलझे हुड़दंगी

24 मई को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहुल-स्पीती में कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिस मां ने पाला, जन्म दिया; बेटों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, SDM ने निभाया फर्ज

गौरतलब है कि तूफान और बारिश को मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह नदी नालों के पास ना जाएं। फिलहाल, बुधवार सुबह बादल छाए हैं और धूप नहीं निकली है। इससे पहले, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, मंडी के कुछ इलाकों में देर शाम हल्की बारिश हुई और इस वजह से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ