शिमला: विनाशकारी तूफ़ान ताऊते कल हिमाच्सल भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने इस बाबत 19 और 20 मई का दो दिनी अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में हिमाचल में बारिश और तेज हवाएं चलेगी।
राजस्थान के बाद आएगा हिमाचल:
उत्तराखंड के साथ लगते इलाकों में भी दो दिन भारी बारिश होगी। वहीं, राज्य में 23 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। पिछले 24 घंटों की बात करें तो केलांग का तापमान तीन डिग्री जोकि सबसे कम और ऊना का तापमान 40।4 डिग्री रहा है, जोकि सबसे ज्यादा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू तो नाम का- खुलेआम लग रही नशेड़ियों की महफ़िल, यहां ग्रामीणों से उलझे हुड़दंगी
महाराष्ट्र, गुजरात में ताऊते तूफान के टकराने के बाद अब तूफान राजस्थान की और बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राजस्थान में तूफान अपना असर दिखाएगा, जिससे यहां पर ये काफी कमजोर हो जाएगा। इसके बाद 19 और 20 मई को हिमाचल में भी तूफान अपना असर दिखाएगा।
उत्तराखंड से लगने वाली हिमाचली जिलों में दिखेगा विशेष असर:
दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश होगी, जबकि तेज हवाएं भी हिमाचल में चलेगी। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि हिमाचल को तूफान से डरने की जरूरत नहीं है। बावजूद इसके दो दिन का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के साथ लगते जिलों, सिरमौर, शिमला, किन्नौर, सोलन में ज्यादा बारिश और तेज हवाएं चलेगी।
यह भी पढ़ें: डॉ बिंदल ने बना दिया कानून का बंडल, कर्फ्यू नियम को तोड़ दिखाई पावर
इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य में 23 मई तक मौसम खराब बताया गया है। 23 मई तक हिमाचल के मध्य पर्वतीय क्षेत्र और उच्च पर्वतीय क्षेत्र में बारिश के साथ गर्जन होगी। इससे तापमान में भी बदलाव आएगा। लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने निभाया अपना वादा, प्रदेश की इन लाखों महिलाओं को मिलेगी मासिक पेंशन; आदेश जारी
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह, ने बताया कि 19 और 20 मई का हिमाचल में भी ताऊते तूफान का असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के साथ लगते इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। गुजरात, महाराष्ट्र से टकराने के बाद तूफान कमजोर हुआ है। इसके बाद राजस्थान पहुंचने के बाद और कमजोर हो गया है। ऐसे में हिमाचल में इसका गंभीर असर नहीं होगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks