हिमाचल की जिस फैक्ट्री में बनती थी नकली रेमडेसिविर; अरेस्ट किया गया उसका संचालक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल की जिस फैक्ट्री में बनती थी नकली रेमडेसिविर; अरेस्ट किया गया उसका संचालक

अंबाल/सोलन। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में कार्रवाई करते हुए अंबाला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से फैक्टरी संचालक दिलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। अंबाला पुलिस ने अप्रैल माह में रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं रुक रहा ब्लैक फंगस: एक और मामला आया सामने, ये है छठवां केस

इसके बाद पुलिस पूछताछ कर इस मामले में आगे बढ़ती गई। अब तक इस मामले में पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं अभी तक इन लोगों से 423 इंजेक्शन बरामद हो चुके हैं। 

इनमें से 24 की जांच में यह नकली साबित हुए हैं। इसके अलावा हाल ही में अंबाला सीआईए-1 ने पंचकूला में अमरावति एंक्लेव से 399 रेमडेसिविर के इंजेक्शन बरामद किए थे जिनपर कोई लेबल नहीं था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़े 8 वांटेड: सुनार की आंखों में मिर्ची झोंककर लूटा था करोड़ों का सोना-चांदी

इन पर लेबल लगाने की तैयारी आरोपी कर रहे थे। हालांकि अभी इन इंजेक्शन की लैब से रिपोर्ट आना बाकी है। डीएसपी कैंट रामकुमार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी अब तक कितने इंजेक्शन बना चुके थे और किस तरह बना रहे थे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ