शुरू हो चुका है साल का पहला चंद्रगहण, यहां वीडियो में Live देखें आसमान का बदलता नजारा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शुरू हो चुका है साल का पहला चंद्रगहण, यहां वीडियो में Live देखें आसमान का बदलता नजारा

नई दिल्ली। साल 2021 के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। यह ग्रहण कई मायनों में खास है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का आकार और रंग में भारी बदलाव होगा। विशेष कहे जा रहे इस सुपर ब्लड मून के गवाह भारत के अलावा कई और देश भी बनेंगे। खबर है कि यह चांद ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया, अलास्का, कनाडा और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके साथ ही दक्षिण एशिया में भी इसकी मौजूदगी देखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान नशे का कारोबार कर रही थीं दो महिलाएं, हुईं अरेस्ट

भारत में अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिखेगा। वो एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। चंद्रोदय के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश और असम के सुदूर पूर्वोत्तर हिस्सों में बेहद कम समय के लिये आंशिक चरण नजर आएगा। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और जब तीनों एक सीध में होते हैं।

यहां देखें साल के पहले चंद्र ग्रहण का लाइव वीडियो-

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7:19 बजे तक नजर आएगा। अगर आसमान साफ रहा, तो दुनिया भर के जानकार सारी रात सुपरमून देख सकेंगे। इसे पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में देखा जा सकेगा। 

खबर है कि बुधबार को दोपहर 1:53 बजे सुपर मून की स्थिति तैयार होगी। इस दौरान चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी केवल 3 लाख 57 हजार 309 किमी होगी। चांद की इस स्थिति को पेरिगी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर के पास पीपल के पेड़ तले सोता था 'कबाड़ी'; आज उठाया तो थम चुकी थी सांसें

खास बात है कि बुधवार को उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। जानकारों के मुताबिक, सूतक के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जा रहा है। 

इस दौरान चांद का रंग लाल और नारंगी की तरह नजर आएगा। साथ ही इस दौरान चांद के आकार में भी इजाफा होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण का यह मौका दो साल बाद आया है। इससे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी 2019 को लगा था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ