अब उसी मामले से जुडी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, नागरिक उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत शंखोली के थुम्बाड़ी गांव की लापता महिला को पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चंद घंटों में ही ढूंढ निकाला है।
ये रही वो खबर: हिमाचल की ये 45 वर्षीय महिला चल रही है लापता: आपका एक शेयर करेगा ढूंढने में मदद
इससे पहले लापता चल रही महिला के रिश्तेदारों और गांव के लोगों द्वारा अपने स्तर पर हर जगह तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला था, तो यह मामला पुलिस के पास पहुंचा था।
इसके बाद शिलाई पुलिस थाना के एसएचओ मस्त राम ठाकुर ने भी बिना देर किए लापता महिला की तलाश के लिए पुलिस पोस्ट रोनहाट के इंचार्ज दलीप सिंह राठौर की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया।
यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की किस्मत खुली: सैलरी के साथ EPF खाते में आएगी मोटी रकम
फिर पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता महिला को तलाशना शुरू कर दिया। मंगलवार को दिन भर सड़कों, जंगलों और टौंस नदी में लापता महिला की तलाश की गई।
इसके साथ-साथ लापता महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन को भी खंगाला गया। महिला का मोबाइल शनिवार से लेकर बंद चल रहा था। ऐसे में उसकी सही लोकेशन का पता चल पाना संभव नहीं हो पा रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: राशन डिपो में पहले से ही आटे का गोला बनाकर हो रही सप्लाई, बोरे के ऊपर रेंग रहे थे कीड़े
इसके बाद पुलिस ने कुछ जगहों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी जांचना शुरू कर दिया। जिसके बाद बुधवार को सुबह करीब 6 बजे महिला को रोनहाट से करीब सात किलोमीटर दूर जलऊ नामक स्थान से बरामद किया गया है।
उधर, पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को बरामद करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा महिला के बयान दर्ज किए जा रहे है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks