हिमाचल में आएगी कोरोना की तीसरी लहर: सभी मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर, बच्चे आएंगे चपेट में

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आएगी कोरोना की तीसरी लहर: सभी मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर, बच्चे आएंगे चपेट में

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस की दोसरी लहर के कहर के बीच एक बड़ी ही परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि प्रदेश में चार माह बाद सितंबर और अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुहाग उजड़ने के 10 माह बाद फंदे से झूली महिला, बेटा बोला- दादा दादी करते थे प्रताड़ित

इस रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और केंद्रीय एडवाइजर का मानना है कि 3 वेब में महामारी स्ट्राइक करती है। प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर को लेकर मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा अधीक्षकों (एमएस) और सभी सीएमओ को अलर्ट कर दिया है।

बच्चों को अपने लपेटे में लेगी यह तीसरी लहर 

तीसरी लहर में 2 से 18 साल तक के बच्चों पर पर ज्यादा असर होगा। प्रदेश में अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इस लहर ने ज्यादातर 59 साल से कम लोगों को अपना ग्रास बनाया है। इस उम्र से नीचे 50 फीसदी लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने दो HPS को किया इधर-उधर; एक IPS को अतिरिक्त कार्यभार

कोविड टेक्निकल टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ यह जानकारी साझा की है, जबकि बुजुर्गों पर इस लहर का कुछ कम असर देखने को मिला है। टीम का मानना है कि वेक्सिनेशन से बुजुर्ग का इम्यून सिस्टम मजबूत हुआ है। ऐसे में कोरोना इन पर अपना असर नहीं डाल पा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 44 हजार का चश्मा लगाया खराब हुई आंख, अब दुकानदार दाम के साथ भरना होगा हर्जाना

हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल द्वारा इस बात का दावा किया गया है कि प्रदेश में सितंबर और अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसको लेकर अलर्ट किया गया है। कोरोना से मौत का बड़ा कारण मरीजों का घरों से अस्पताल में इलाज के लिए न आना है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ