यह भी पढ़ें: हिमाचल के वीर चक्र विजेता रिटा. कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से हारे, 1971 में पाक से भिड़े थे
वहीं, लापता महिला का नाम आशा देवी बताया जा रहा है। वह शिलाई उपमंडल के शंखोली पंचायत के थुम्बाड़ी गांव की रहने वाली है। बीते शनिवार यानि 22 मई को आशा अपने घर थुम्बाड़ी से अपने मायके सिधोटी गांव के लिए रवाना हुई थी। वह करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से निकली थी। वहीं जब शाम के समय आशा देवी के पति ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फ़ोन ऑफ पाया गया।
यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को राहत: सरकार ने दोगुना किया 'महंगाई भत्ता', PF-ग्रैच्युटी भी बढ़ेगी!
इसके बाद लापता महिला के पति ने मायके से संपर्क किया, तब पता चला कि वो अभी तक सिधोटी नहीं पहुंची है। जिसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने महिला को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। अंत में महिला के पति ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: अब दिल्ली में गूंजेगा हिमाचल वीरभद्र-बाली का होर्डिंग विवाद: शीर्ष नेताओं से मिलने चले पूर्व मंत्री
वहीं, इस मामले पर पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद से पुलिस एक विशेष टीम बनाकर लापता महिला की तलाश में जुट गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द महिला को ढूंढ लिया जाएगा। वहीं लापता महिला की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सस्ती होगी शराब, पेट्रोल पंप और डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी होगी बिक्री
ऐसे में परिजनों ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से भी महिला को ढूंढने में मदद करने का आग्रह किया है। इस मामले में अगर आपको लापता महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो आप पुलिस चौकी रोनहाट के दूरभाष नम्बर 7018989452 अथवा महिला के पति भगत राम के मोबाइल नम्बर 9816118855 पर सीधा सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks