शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठाक आयोजन किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। वहीं, इस बैठाक के तुरंत बाद अब खबर सामने आई है कि जयराम सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सूबे में कार्यरत हजारों अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद हाल: झोलाछाप डॉक्टर ने किया कोरोना मरीज का इलाज, चली गई जान
प्रदेश कार्मिक विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत अब सूबे के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में तैनात हजारों अंशकालिक दैनिक वेतनभोगी बनेंगे। इस अधिसूचना के हिसाब से 31 मार्च और 30 सितंबर 2021 आठ साल की नियमित सेवाएं पूरी करने वाले अंशकालिक वर्करों को दैनिक वेतनभोगी बनाया जाएगा। वहीं, अंशकालिक कर्मी का खाली हुआ पद समाप्त माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट के 20 प्रमुख फैसले: यहां एक क्लिक में जानें सबकुछ- पूरी डीटेल के साथ
इस संबंध में संबंधित विभागों की ओर से वर्करों का रिकॉर्ड व तथ्यों को जांचने के बाद अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में अंशकालिकों को दैनिक वेतन भोगी बनाकर अंशकालिक कर्मियों के रिक्त पदों को खत्म कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CM जयराम और प्रशासन को गाली देकर एक बार गिरफ्तार हुआ था, फिर दोहराई गलती; अब जेल भेजा
हालांकि स्वायत्त निकाय, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालय आदि अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार अंशकालीन वर्करों को दैनिक वेतनभोगी बनाने का फैसला ले सकेंगे। इन्हें दैनिक वेतनभोगी बनाने के बाद इसकी सूचना वित्त विभाग को उपलब्ध करवानी होगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks